Showing posts with label Interesting. Show all posts
Showing posts with label Interesting. Show all posts

Friday, December 21, 2007

Snow in the Valley - बर्फ़ गिरी है वादी मे

बर्फ़ गिरी हो वादी मे, और हँसी तेरी गूँजे।

ऊन मे लिपटी सिमटी हुई, बात करे धुआं निकले

गरम गरम उजला धुआं, नरम नरम उजला धुआं॥

Download & Listen MP3

Valley with Snow

Valley with Snow

ये वादियाँ ये फ़िज़ायें बुला रही हैं तुम्हे...

Valley with Snow

Valley with Snow

हुश्न पहाड़ों का..ओ साहिबा

क्या कहना के बारहों महीने,

यहाँ मौसम जाड़ों का

य़हाँ सुनिये..

Wednesday, December 19, 2007

Snowing Videos - हिमपात के चल चित्र

इस वर्ष के हिमपात के कुछ चित्र मेरे फोटो ब्लॉग पर उपलब्ध हैं।

यहाँ पर दो विडियो लगा रहा हूँ, पहला वाला रात मे रेकॉर्ड किया,

और ये दूसरा सुबह सवेरे।

Monday, December 17, 2007

इलाहाबादी खोज-allahabad live online web cam sexy chat

अभी अपने फोटो ब्लॉग की स्टैट देख रहा था, एक ताज़ातरीन विवरण ये मिला कि यदि आप यहाँ क्लिक करेंगे तो पहला खोज परिणाम ये आयेगा (स्क्रीन शॉट देखिये), और ऐसे मे मेरा ब्लॉग बदनाम हो जायेगा।

इसका कारण ये रहा कि इस ब्लॉग पर पिछले दिनो बहुत से स्पाम कमेन्ट्स आये, जिन्हे मैने डिलीट करने की जहमत नही उठायी।

allahabad live online web cam sexy chat

मुझे खेद है कि खोजकर्ता को गुगल ने पहला परिणाम जो दिखाया वो उसको पसन्द न आया होगा :)।

स्क्रीन शॉट पूर्ण आकार मे यहाँ देखा जा सकता है।

Thursday, December 13, 2007

Sohrabuddin ki kahani-सोहराबुद्दीन की कहानी

सोहराबुद्दीन की कहानी

६ भाग मे यू ट्यूब पर उपस्थित विडियो का पहला भाग।

Monday, November 19, 2007

Photo Upload with E-Mail Post Trial-परीक्षण

Sending through MS-Office 2003

Sand Sculpture

Update: Picture is available below after being uploaded to flickr

Sand_Sculpture

 

Monday, October 29, 2007

मुकेश अम्बानी ~ World's Richest Man!

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी बिल गेट्स और कार्लोस स्लिम जैसे अरबपतियों को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सात सौ से ज़्यादा अंकों की बढ़त के साथ एक समय पहली बार बीस हज़ार के आँकड़े के पार चला गया.

इस दौरान मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयरों में भी भारी तेज़ी आई. नतीजा ये हुआ कि सोमवार शाम बाज़ार बंद होने तक मुकेश अंबानी 63 अरब 20 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों के सरताज बन गए.

उन्होंने सॉफ़्टवेयर सम्राट अमरीका के बिल गेट्स, मैक्सिको के कारोबारी कार्लोस स्लिम हेलू और चर्चित निवेशक वारेन बफ़ेट को पीछे छोड़ दिया.

Complete News is HERE

स्रोत: बी बी सी हिन्दी

Sunday, October 28, 2007

You Can't Stop time..yet...- समय को रोक नही सकते..पर..

ये तो कर ही सकते है...

कल रात २ बजे यूरोप के कई देशों की घड़ियाँ एक घन्टे के लिये रोक दी गयीं, अर्थात..ग्रीष्मकालीन समय (Day-Light Saving Time or DST) का अन्त और मानक समय (यहाँ पर GMT+1) का प्रारम्भ।

ये मानक समय लगभग ५ महीनों के लिये होता है और पुन: मार्च महीने के अन्तिम रविवार को रात को २ के बाद सीधे ४ बज जाते हैं, और कानूनी समय (ग्रीष्मकालीन या DST) प्रारम्भ हो जाता है।

तस्वीर: साभार विकीपीडिया अन्ग्रेजी से

अधिक जानकारी: विकीपीडिया: Day-Light saving Time

Thursday, October 18, 2007

कोई तो ज़ादू है - Its magic?

कि ऐसा कैसे हो रहा है...

ScreenShot307

Thursday, October 11, 2007

गुगल का इंडिक ट्रान्सलिटरेटर अपनी साइट पर लगायें।

हिन्दी जानने समझने वाला व्यक्ति जब किसी हिन्दी ब्लॉग पर पहुँचता है और यदि अब तक उसने कभी कम्प्यूटर पर हिन्दी मे टाइप नही किया है, तो गुगल का इंडिक ट्रान्सलिटरेशन गज़ेट (टूल)उनके लिये बहुत रोचक और रोमांचक साबित हो सकता है।

सभी हिन्दी ब्लॉग्स (चिट्ठों) जिन पर भी टिप्पणी और खोज (साइट सर्च) की सुविधा है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने मुख पृष्ठ के ऊपरी भाग पर इसको स्थान दें।

गुगल के इस औजार को अपने ब्लॉग पर लगाने के लिये इस जाल पते पर जाकर कस्टमाइज़ करके कोड प्राप्त किया जा सकता है।

Sunday, September 09, 2007

भारत जीता, इन्डिया हारी और एड सेन्स के $- INDIA lost, Bharat Won & Adsense $$.

गुगल एड्सेन्स से आज आठ घंटो मे जितनी कमाई हुई उतनी अभी तक किसी महीने मे भी नही हुई थी। मेरे स्टेट काउन्टर ने आज 1415 हिट्स और 2736 पेज लोड्स बताये।

Stat

एड सेन्स खाते का नज़ारा (200 Clicks, 13.39 $ only) ऐसा था।

पहले पेमेन्ट (100 $) के लिये अभी लगभग आठ डॉलर की कमी है। उम्मीद है अक्टूबर तक हो जायेगा, तो सबको दिवाली के अवसर पर मेरी तरफ़ से पार्टी दे दी जायेगी।

प्रति घंटे का ग्राफ ऐसा रहा।

Hourly_Graph_Stat

भारत ने सातवें एशिया कप हॉकी के सेमी फ़ाइनल मे जापान को ४-१ से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला पूर्व चैम्पियन कोरिया से होगा।

इससे पहले १ सितम्बर २००७ को भारत ने हॉकी के इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका को 20-0 से हरा दिया.

भारत ने 75 साल पहले 1932 में अमरीका को 24-1 से रौंदा था. उसके बाद से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

Thursday, September 06, 2007

परीक्षण: आइमीफ़ाइड द्वारा गुगल टॉक से प्रविष्टि - Posting through Google Talk Via Imified

आइमीफ़ाइड द्वारा गुगल टॉक से प्रविष्टि - Posting through Google Talk Via Imified www.imified.com
 
अब नये ब्लॉगर पर भी आइमीफ़ाइड द्वारा गुगल टॉक से सीधी पोस्ट करने की सुविधा हो गयी है, पहले अन्य ब्लॉगिन्ग सेवाओं और वर्ड प्रेस पर गुगल टॉक से तुरन्त छापने या ड्राफ्ट भेजने की सुविधा थी। Now, Its possible to post instantly from a google chat window to your favorite Google's blogger blog. For more info just add imified@imified.com  to your google talk. After acceptance of the request send, '?' to get your account details at www.imified.com. Go to your account by choosing from the given options and create a new widget, that's it.
 
Imifiedयह चित्र उस समय का है जब, मै पुराना ब्लॉगर (गुगल एकाउन्ट से जुड़ा हुआ नही)प्रयोग करता था
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Instant Blogging to Blogger Blog too.

Monday, September 03, 2007

नाच - गाना - खाना - पीना

 एक सितम्बर को सिवा का जन्म दिन मनाया गया।

डेविड के नये कैमरे से फोटो और विडियो भी बनाये गये।

 

 

Wednesday, June 27, 2007

Please Welcome Www.Chitthajagat.IN । धड़ाधड़ छपते चिट्ठों मे खोजने के लिये।

नारद के विकल्पों की सूची मे एक और नाम!

आज अपनी Site Stat देखत समय एक लिन्क दिखा, जो पहले से जाना पहचाना नही था।

तो आइये देखते हैं चिट्ठाजगत.इन। सबसे पहले परिचय।

http://chitthajagat.in/?humlog=ha

ChJ2

डॉ विपुल जैन द्वारा पञ्जीकृत ये साइट पहली नज़र मे बहुत अच्छी बन पड़ी लगती है।  काफी कुछ नारद से मिलता जुलता है, पर मुझे लगता है कि Programming Part  मे अधिक मेहनत की गयी है।

इसके सूत्रधारों मे हैं स्वयं डॉ विपुल, श्री आलोक जी (वही ९-२-११ वाले) और श्री कुलप्रीत जी।

इसमे बहुत कुछ नया और रोचक है। जैसे

१. सक्रियता क्रमाँक

२. धड़ाधड़ छापने वाले चिट्ठाकार

ChJ1

३. Tag Cloud

४.पञ्जीकरण की सुविधा (स्वचालित) स्वयं के Username और Password  के साथ। http://chitthajagat.in/panjikaran.php

शायद बाकी का परिचय रवि जी दें (उन्होने आज ही इस विषय से सम्बन्धित दो प्रविष्टि लिखी हैं) इसलिये, हम यहीं विश्राम लेते हैं :)।

परीक्षण प्रविष्टि


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

कौन है ये धुरविरोधी ?

>स्वागत
>है
>आपका
>आपको
>भी
>जानना
>है
>कि
>कौन
>है
>ये
>धु
>र
>वि
>रो
>धी
>हम
>दिखाते
>हैं
>आपको
>कि
>ये
>है
>धुर
>विरोधी
"सबको पता है-सबको खबर है"

पता चला न, क्या कहा, अभी भी नही?

तो ई मेल कीजिये न,

अरे कहीं, मुझे न कर दीजियेगा,

उन्ही को कीजियेगा ।

मेरे ब्लॉग मे विषाणु (Virus) है|

एक ई मेल सन्देश मिला २३ जून २००७ को ८:३० अपरान्ह (IST 00:00 24th June) पर।

I would like to say ths this blog has a Virus some where in some scripts. It has a pop up and It creates a file netvision.exe in the c:\windows directory and a link of IE to this Netvision in on the desktop and system Quick Launch area in the windows.

ये सूचना जन-साधारण के हित मे प्रसारित है। जैसा कि बताया गया है, मैं एक स्क्रिप्ट प्रयोग करता हूँ|

मै ई मेल भेजने वाले ब्लॉगर का इस तरफ़ ध्यान दिलाने के लिये शुक्रगुजार हूँ, पर मैं वह एक मात्र स्क्रिप्ट अपने ब्लॉग से निकालने मे असमर्थ हूँ। असुविधा के लिये मुझ हार्दिक खेद है।

इसके बावजूद इस ब्लॉग पर आने वाले सभी लोगों का बहुत शुक्रिया एवं बड़ी मेहरबानी।