Showing posts with label Information. Show all posts
Showing posts with label Information. Show all posts

Monday, March 31, 2008

सरल वर्डप्रेस २.५ अपग्रेड : Easy Upgrade to WordPress 2.5

The stable version of WordPress 2.5 is available to download and install from 29th march 2008 on http://wordpress.org/download.

Given here is a way to upgrade to WordPress 2.5 from existing WordPress software versions '2.2' or '2.3'; 2.4 is not applicable.WordPress 2.5 Upgrade

वर्ड प्रेस २.५ का स्थिर संस्करण डाउन लोड करने के लिये कल उपलब्ध हुआ। श्री जितेन्द्र चौधरी ने इस बारे मे जानकारी दी और इसकी खूबियाँ गिनायीं। हमने अपने सर्वर पर २ वर्ड प्रेस इन्स्टालेशन अप ग्रेड किये, तो आइये देखते हैं कितना आसान है वर्ड प्रेस सॉफ़्ट्वेयर को अपग्रेड करना।

WordPress 2.5 Upgrade

सबसे पहले वर्डप्रेस वाले फ़ोल्डर का बैक-अप लें जैसे कि किसी एफ़ टी पी साफ़्ट्वेयर द्वारा उस डाइरेक्टरी को अपने कम्प्यूटर पर डाउन लोड कर लीजिये। अगर न करना चाहें तो 'wp-content' फ़ोलडर को जरूर सुरक्षित कर लें। चाहें तो इम्पोर्ट-एक्स्पोर्ट ऑप्शन मे जाकर अपनी ब्लॉग प्रविष्टियों को एक्स एम एल फ़ाइल के रूप मे डाउनलोड कर लें।

WordPress 2.5 Upgrade

अब वर्ड प्रेस की साइट से नया संस्करण वर्ड प्रेस २.५ डाउनलोड कर के फ़ोल्डर खोल लें।सर्वर की वर्डप्रेस इन्स्टालेशन डाइरेक्टरी से wp-admin और wp-include फ़ोल्डर की छुट्टी(Delete) कर दें या इनको अगले स्टेप मे Overwrite कर दें।

वर्डप्रेस २.५ से ये दोनो फ़ोल्डर और बाकी की .php files वर्डप्रेस डाइरेक्टरी मे भेज दें, ध्यान रहे कि wp-content फ़ोलडर को नही कॉपी करना है।

अब अपने ब्लॉग पर लॉगिन करें। वहाँ आपको बदलाव नज़र आयेगा। लॉगिन सफल होने के बाद संदेश मिलेगा कि आपका डाटाबेस अपडेट करना है (Database upgrade required), एक क्लिक से ये काम हो जायेगा (Upgrade WordPress पर क्लिक करें)।

Upgrade complete संदेश प्राप्त होने के बाद Continue पर क्लिक करें और आप वर्ड प्रेस २.५ के डैशबोर्ड पर पहुंच जायेंगे। Wordpress Upgrade

वर्डप्रेस २.५ आ गया इसका मतलब २.४ संस्करण कहीं खो गया, फ़िर भी एक बड़ी कमी रह गयी। WordPress 2.5 Upgrade

Post Slug Option is not available in WordPress 2.5

Monday, December 17, 2007

इलाहाबादी खोज-allahabad live online web cam sexy chat

अभी अपने फोटो ब्लॉग की स्टैट देख रहा था, एक ताज़ातरीन विवरण ये मिला कि यदि आप यहाँ क्लिक करेंगे तो पहला खोज परिणाम ये आयेगा (स्क्रीन शॉट देखिये), और ऐसे मे मेरा ब्लॉग बदनाम हो जायेगा।

इसका कारण ये रहा कि इस ब्लॉग पर पिछले दिनो बहुत से स्पाम कमेन्ट्स आये, जिन्हे मैने डिलीट करने की जहमत नही उठायी।

allahabad live online web cam sexy chat

मुझे खेद है कि खोजकर्ता को गुगल ने पहला परिणाम जो दिखाया वो उसको पसन्द न आया होगा :)।

स्क्रीन शॉट पूर्ण आकार मे यहाँ देखा जा सकता है।

Monday, October 29, 2007

मुकेश अम्बानी ~ World's Richest Man!

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी बिल गेट्स और कार्लोस स्लिम जैसे अरबपतियों को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सात सौ से ज़्यादा अंकों की बढ़त के साथ एक समय पहली बार बीस हज़ार के आँकड़े के पार चला गया.

इस दौरान मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयरों में भी भारी तेज़ी आई. नतीजा ये हुआ कि सोमवार शाम बाज़ार बंद होने तक मुकेश अंबानी 63 अरब 20 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों के सरताज बन गए.

उन्होंने सॉफ़्टवेयर सम्राट अमरीका के बिल गेट्स, मैक्सिको के कारोबारी कार्लोस स्लिम हेलू और चर्चित निवेशक वारेन बफ़ेट को पीछे छोड़ दिया.

Complete News is HERE

स्रोत: बी बी सी हिन्दी

Sunday, October 28, 2007

You Can't Stop time..yet...- समय को रोक नही सकते..पर..

ये तो कर ही सकते है...

कल रात २ बजे यूरोप के कई देशों की घड़ियाँ एक घन्टे के लिये रोक दी गयीं, अर्थात..ग्रीष्मकालीन समय (Day-Light Saving Time or DST) का अन्त और मानक समय (यहाँ पर GMT+1) का प्रारम्भ।

ये मानक समय लगभग ५ महीनों के लिये होता है और पुन: मार्च महीने के अन्तिम रविवार को रात को २ के बाद सीधे ४ बज जाते हैं, और कानूनी समय (ग्रीष्मकालीन या DST) प्रारम्भ हो जाता है।

तस्वीर: साभार विकीपीडिया अन्ग्रेजी से

अधिक जानकारी: विकीपीडिया: Day-Light saving Time

Thursday, October 11, 2007

गुगल का इंडिक ट्रान्सलिटरेटर अपनी साइट पर लगायें।

हिन्दी जानने समझने वाला व्यक्ति जब किसी हिन्दी ब्लॉग पर पहुँचता है और यदि अब तक उसने कभी कम्प्यूटर पर हिन्दी मे टाइप नही किया है, तो गुगल का इंडिक ट्रान्सलिटरेशन गज़ेट (टूल)उनके लिये बहुत रोचक और रोमांचक साबित हो सकता है।

सभी हिन्दी ब्लॉग्स (चिट्ठों) जिन पर भी टिप्पणी और खोज (साइट सर्च) की सुविधा है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने मुख पृष्ठ के ऊपरी भाग पर इसको स्थान दें।

गुगल के इस औजार को अपने ब्लॉग पर लगाने के लिये इस जाल पते पर जाकर कस्टमाइज़ करके कोड प्राप्त किया जा सकता है।

Sunday, September 09, 2007

भारत जीता, इन्डिया हारी और एड सेन्स के $- INDIA lost, Bharat Won & Adsense $$.

गुगल एड्सेन्स से आज आठ घंटो मे जितनी कमाई हुई उतनी अभी तक किसी महीने मे भी नही हुई थी। मेरे स्टेट काउन्टर ने आज 1415 हिट्स और 2736 पेज लोड्स बताये।

Stat

एड सेन्स खाते का नज़ारा (200 Clicks, 13.39 $ only) ऐसा था।

पहले पेमेन्ट (100 $) के लिये अभी लगभग आठ डॉलर की कमी है। उम्मीद है अक्टूबर तक हो जायेगा, तो सबको दिवाली के अवसर पर मेरी तरफ़ से पार्टी दे दी जायेगी।

प्रति घंटे का ग्राफ ऐसा रहा।

Hourly_Graph_Stat

भारत ने सातवें एशिया कप हॉकी के सेमी फ़ाइनल मे जापान को ४-१ से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला पूर्व चैम्पियन कोरिया से होगा।

इससे पहले १ सितम्बर २००७ को भारत ने हॉकी के इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका को 20-0 से हरा दिया.

भारत ने 75 साल पहले 1932 में अमरीका को 24-1 से रौंदा था. उसके बाद से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

Thursday, September 06, 2007

परीक्षण: आइमीफ़ाइड द्वारा गुगल टॉक से प्रविष्टि - Posting through Google Talk Via Imified

आइमीफ़ाइड द्वारा गुगल टॉक से प्रविष्टि - Posting through Google Talk Via Imified www.imified.com
 
अब नये ब्लॉगर पर भी आइमीफ़ाइड द्वारा गुगल टॉक से सीधी पोस्ट करने की सुविधा हो गयी है, पहले अन्य ब्लॉगिन्ग सेवाओं और वर्ड प्रेस पर गुगल टॉक से तुरन्त छापने या ड्राफ्ट भेजने की सुविधा थी। Now, Its possible to post instantly from a google chat window to your favorite Google's blogger blog. For more info just add imified@imified.com  to your google talk. After acceptance of the request send, '?' to get your account details at www.imified.com. Go to your account by choosing from the given options and create a new widget, that's it.
 
Imifiedयह चित्र उस समय का है जब, मै पुराना ब्लॉगर (गुगल एकाउन्ट से जुड़ा हुआ नही)प्रयोग करता था
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Instant Blogging to Blogger Blog too.

Monday, July 09, 2007

चिट्ठाकारी: दिल से!

Blogging straight from the heartland

रवि रतलामी वैसे तो बहुत बार छप चुके हैं पर इस बार जब हमने उनको Times of India मे देखा तो मन किया कि अपने चिट्ठे पर भी छाप दें, (Exclusive, High quality  तस्वीर जो मिली है )

Tटाइम्स न्यूज़ नेटवर्क से पल्लवी श्रीवास्तव ने रवि शंकर श्रीवास्तव के अतिरिक्त अपने इस लेख मे श्रीश शर्मा का भी जिक्र किया है और साथ ही बाड़्मेर पुलिस के ब्लॉग का भी।

उन्होने शुरुवात की Blog  के हिन्दी नाम याने चिट्ठा से और फ़िर Archive  के लिये अभिलेखागार और  'Home'  के लिये हिन्दी मे मुख पृष्ठ के साथ ही इण्टर नेट को विश्व-जाल (अन्तर्जाल क्यों नहीं ?) बताया।

बाड़मेर पुलिस चिट्ठे के संयोजक और जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री एन डी ब्लग्गन (इनके नाम से ही कुछ आभास हो रहा है) का भी संक्षिप्त साक्षात्कार है। इसके अतिरिक्त भी कई और नाम हैं, जिनके बारे मे कभी सुना नही। पूरा समाचार, पहली तस्वीर को क्लिक करके या फ़िर, टाइम्स ऑफ इन्डिया (दिल्ली संस्करण) के रविवार के डीप फोकस पृष्ठ पर पढ़ा जा सकता है।

Wednesday, June 27, 2007

Please Welcome Www.Chitthajagat.IN । धड़ाधड़ छपते चिट्ठों मे खोजने के लिये।

नारद के विकल्पों की सूची मे एक और नाम!

आज अपनी Site Stat देखत समय एक लिन्क दिखा, जो पहले से जाना पहचाना नही था।

तो आइये देखते हैं चिट्ठाजगत.इन। सबसे पहले परिचय।

http://chitthajagat.in/?humlog=ha

ChJ2

डॉ विपुल जैन द्वारा पञ्जीकृत ये साइट पहली नज़र मे बहुत अच्छी बन पड़ी लगती है।  काफी कुछ नारद से मिलता जुलता है, पर मुझे लगता है कि Programming Part  मे अधिक मेहनत की गयी है।

इसके सूत्रधारों मे हैं स्वयं डॉ विपुल, श्री आलोक जी (वही ९-२-११ वाले) और श्री कुलप्रीत जी।

इसमे बहुत कुछ नया और रोचक है। जैसे

१. सक्रियता क्रमाँक

२. धड़ाधड़ छापने वाले चिट्ठाकार

ChJ1

३. Tag Cloud

४.पञ्जीकरण की सुविधा (स्वचालित) स्वयं के Username और Password  के साथ। http://chitthajagat.in/panjikaran.php

शायद बाकी का परिचय रवि जी दें (उन्होने आज ही इस विषय से सम्बन्धित दो प्रविष्टि लिखी हैं) इसलिये, हम यहीं विश्राम लेते हैं :)।

परीक्षण प्रविष्टि


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

व्यक्तिगत आक्षेप कब तक?

कुछ लोग हिन्दी चिट्ठाकारी के स्तर को गिराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यह बात साफ़ है कि नारद की कड़ी कार्रवाई के बावजूद भी लोग व्यक्तिगत आक्षेप करना बन्द नहीं कर रहे हैं। मसिजीवी जी ने लिखा –

जब धुरविरोधी ने हटने की घोषणा की तो “रा च मिश्राजी ने घूम घूमकर लोगों को मेल-ऊलकर” भी ये जताया कि भई ब्‍लॉग डिलीट नहीं हुआ है- हो जाए तो कहना।

पहली बात तो यह कि मैंने अपनी बात अपने चिट्ठे पर स्पष्ट लिखी, कहीं “घूम-घूम” कर उसे नहीं फैलाया। दूसरी बात यह कि आप इस तरह की भाषा का प्रयोग कर जो मदारीगामी अभिव्यंजना पैदा करना चाहते हैं, वह मात्र भाषा के असंयम और सार्वजनिक सम्प्रेषण में अमर्यादा को ही दर्शाती है। इस तरह की व्यक्तिसापेक्ष स्तरहीन बातें आपको शोभा नहीं देती हैं।

धन्यवाद।

कौन है ये धुरविरोधी ?

>स्वागत
>है
>आपका
>आपको
>भी
>जानना
>है
>कि
>कौन
>है
>ये
>धु
>र
>वि
>रो
>धी
>हम
>दिखाते
>हैं
>आपको
>कि
>ये
>है
>धुर
>विरोधी
"सबको पता है-सबको खबर है"

पता चला न, क्या कहा, अभी भी नही?

तो ई मेल कीजिये न,

अरे कहीं, मुझे न कर दीजियेगा,

उन्ही को कीजियेगा ।

मेरे ब्लॉग मे विषाणु (Virus) है|

एक ई मेल सन्देश मिला २३ जून २००७ को ८:३० अपरान्ह (IST 00:00 24th June) पर।

I would like to say ths this blog has a Virus some where in some scripts. It has a pop up and It creates a file netvision.exe in the c:\windows directory and a link of IE to this Netvision in on the desktop and system Quick Launch area in the windows.

ये सूचना जन-साधारण के हित मे प्रसारित है। जैसा कि बताया गया है, मैं एक स्क्रिप्ट प्रयोग करता हूँ|

मै ई मेल भेजने वाले ब्लॉगर का इस तरफ़ ध्यान दिलाने के लिये शुक्रगुजार हूँ, पर मैं वह एक मात्र स्क्रिप्ट अपने ब्लॉग से निकालने मे असमर्थ हूँ। असुविधा के लिये मुझ हार्दिक खेद है।

इसके बावजूद इस ब्लॉग पर आने वाले सभी लोगों का बहुत शुक्रिया एवं बड़ी मेहरबानी।

Sunday, June 24, 2007

Scheduled Posting: Applications in Blogger & WordPress

बहुत सारे लोग कोई भी अच्छा-बुरा काम करने से पहले शुभ मुहूर्त की राह देखते हैं। सो माना जा सकता है कि ब्लॉगर भी इन्ही मे से हैं और वे अपनी कोई विशेष प्रविष्टि, विशिष्ट समय पर ही प्रकाशित करना चाहते हैं तो उनके लिये बहुत काम की चीज है। WordPress के प्रयोगकर्ता अपनी उस पोस्ट को छपने के पहले मुहूरत का टाइम सेट कर दें। इसके लिये पोस्ट टाइम स्टाम्प पर क्लिक करके Edit Time Stamp, Check करें और शुभ मुहूर्त का समय भर दें और Publish पर चटका लगायें। बस हो गया आपका काम। जैसे ही वो शुभघड़ी आयगी आपकी पोस्ट आपके वर्डप्रेस ब्लॉग पर आ जायेगी।

ये उनके लिये भी उपयोगी है जिनको कभी-कभी छपास का दौरा पड़ता है तो एक बार की ही बैठक में हफ़्ते भर का मसाला छाप के फ़ुरसत कर लेते हैं और, उनकी फ़ीड पढ़ने वालों या दिखाने वालों को असहाय छोड़ जाते हैं। पिछले दिनों इस प्रकार के कुछ उदाहरण देखने-पढ़ने को मिले।

और भी, मुहूर्त देख के लिखने वालों का इस बीच अगर कोई नया शुभ मुहूर्त निकल आये या तुरन्त छाप देने का मन करे तो इसमें भी कोई मुश्किल नही बस Time Stamp Edit करके फिर से Publish कर दें।

ये प्रविष्टियाँ आपके WordPress ब्लॉग के मुख पृष्ठ पर अपने नियत समय पर ही दिखेंगी लेकिन URL तो बन ही चुका होता है इसलिये आप लिन्क अपने मित्रों को सुझाव आदि के लिये भेज सकते हैं।

अब आते हैं, ब्लागर पर यहाँ भी यदि आप प्रविष्टि छापने के पहले Post Option मे जाकर समय और तारीख निश्चित कर दें तो ये भी फ़ीड रीडर को आप द्वारा सेट किया समय ही बतायेगा, बशर्ते कि उसके साथ कुछ और समस्या न हो (जैसा कि HindiBlogs.Com के साथ अनुभव हुआ)।

WordPress के विपरीत Blogger मे आपकी भविष्य की प्रविष्टि मुख पृष्ठ पर दिखती रहेगी। इसका अनुप्रयोग आप अपने ब्लॉग पर Sticky Post के रूप में कर सकते हैं। वैसे अगर आप अपनी इस प्रकार की किसी पोस्ट पर टिप्पणी की आवश्यकता नही महसूस करते तो LayOut मे जाकर Blog Post के ऊपर एक HTML-JAVA Script/Text जैसा Widget जोड़ सकते हैं।

Blogger जैसी ये सुविधा WordPress.Com के प्रयोगकर्ताओं को तो नही उपलब्ध, फ़िर भी उनके लिये एक तरीका है कि वे अपने मुख पृष्ठ के लिये Default setting i.e. Your Latest Post के स्थान पर A Static Page चुन कर मुख पृष्ठ एवं प्रविष्टि पृष्ठों मे से चुनाव कर सकते हैं।

इस परीक्षण के परिणाम और अनुप्रयोग की बात समाप्त।

*नारद पर अपनी फ़ीड दिखाने वालों के लिये ये थोड़ा और उपयोगी है, जो कर के ही जाना जा सकता है।

Saturday, June 23, 2007

Test Post: Send Draft to WebLog for Scheduled Posting

To edit Post Options before publishing, similar to Scheduled Posting feature of WordPress.

Sunday, June 17, 2007

धुरविरोधी, भावुकता और तकनीक।

चिट्ठा चर्चा पर एक अर्जेन्ट पोस्ट डाली गयी है।

और यहॉं हम सब ने मिलकर धुरविरोधी की हत्‍या कर दी- जब विरोध का दम घुटता है तो धुरविरोधी को मरना ही पड़ता है।

उक्त पोस्ट पर मैने अपने टिप्पणी कर दी है, जिसका उत्तर भी मिल गया है। भावनाओं को एक हथियार के रूप मे इस्तेमाल किया जा रहा है, तकनीक के साथ मिलाकर, इस भावुक बाढ़ मे शुक्ल जी का लैप-टॉप भी भीग चुका है :).

पहले धुरविरोधी ने कहा कि मुझे नारद से हट जाना चाहिये, ये लिखा और तकनीक के सहारे टिप्पणियाँ बन्द कर दीं, फ़िर एक और पोस्ट लिखी। शायद नारद को मेल लिख कर फ़ीड हटाने की सिफ़ारिश और साथ ही भावुक होकर चिट्ठा मिटाने की भी बात कह दी। फ़िर से तकनीक का सहारा लिया गया और उस प्रयोग को चिट्ठा-चर्चा पर आत्म-हत्या कहा गया,

............... चिट्ठे का पासवर्ड सिर्फ धुरविरोधी के पास था इसलिए वे खुद ही उसे मिटा सकते थे इसलिए इस अंत की जिम्‍मेदारी नारद, जितेंद्र या आपकी हमारी नहीं है- यह आत्‍महत्‍या है इसे हत्‍या कहना तकनीकी तौर पर गलत है। फिर वे उन दिक्‍कतों के विषय में बताएंगे जो किसी चिट्ठे के खुद हट जाने से एग्रीगेशन में होती हैं हालांकि धुरविरोधी को भी चिंता थी कि कहीं उनके चिट्ठे का शव जितेंद्र के नारद की एग्रीगेशन मिल में दिक्‍कतें पैदा न करे और इसके उपाय भी उन्‍होंने किए थे...................

बड़े नेक इन्सान थे हैं, भई।

नीलिमा जी ने चिट्ठाचर्चा पर लिखा है,

और हां मसिजीवी जी धुरविरोधी के जाने को आप ऎसे देखो कि वो आएगा फिर नई दस्तक देगा नए घोरविरोधी तेवरों के साथ क्योंकि विवश कर देगा उसे उसका यही तेवर क्योंकि ......दुनिया हर जगह एक सी है ! कहां जाएगा एक विरोधी मन आखिर विरोध भी जीवन का एक जरूरी शेड है ! पर बस अब बहुत हुआ आगे बढो भी ....

आप भी देख सकते हैं धुरविरोधी आत्म हत्या (हत्या) करके भी अज़र-अमर है, पूरी रौनक के साथ वर्डप्रेस पर मौजूद है, तकनीक के सहारे। वहाँ पर आपको बताया जाता है कि

Easy, tiger. This is a 404 page.

हमने पहले भी कहा था, ब्लॉग डिलीट करना या पोस्टों को मिटाना दुर्भाग्य पूर्ण निर्णय होगा। जैसा कि ऊपर नीलिमा जी ने कहा है. तकनीक के सहारे धुरविरोधी फ़िर आयेगा, अपनी सारी पोस्ट और उन पर टिप्प्णियों के साथ, वैसे तो उसने अपना घर ध्वस्त नही किया है, इसलिये उसी घर मे भी आ सकता या किसी नये घर में भी।

ये है तकनीक के सहारे धुरविरोधी की भावुकता। है न भावुक तकनीक :).

Click, Right Click, Now Try Center Click (Scroll Wheel Application)!

क्लिक और राइट क्लिक की ही तरह माउस के बीच वाले बटन ( Middle Mouse Button or Scroll Wheel) के दबाने को सेंटर क्लिक कहा जा सकता है, ये बटन, बाकी दोनो की तरह बटन न होकर स्क्रोल व्हील भी हो सकता है, नये आप्टिकल माउस इसी तरह के आते हैं। टैब्ड ब्राउजिंग के पहले इस बटन/व्हील (पहिये) का उपयोग मुख्यतः तेज और नियन्त्रित पेज स्क्रोल के लिये प्रयोग होता रहा।

जब से टैब्ड ब्राउजिंग की सुविधा मिली है, इस बटन का उपयोग स्क्रोलिंग के अतिरिक्त, किसी लिंक को शीघ्र नये टैब मे खोलने और बन्द करने मे भी करता हूँ।

नये टैब मे खोलने के लिये लिन्क पर सेंटर क्लिक करना Macintosh के long click जैसा आभास देता है, साथ ही गुगल टूलबार बताता है कि एक पॉप-अप ब्लॉक किया गया। किसी टैब को बन्द करने के लिये उस टैब के कोने तक माउस प्वाइन्टर ले जाने की जरूरत नही, एक से अधिक टैब खुले होने पर किसी टैब के शीर्षक क्षेत्र मे कहीं भी सेंटर क्लिक करके उसको तुरन्त बन्द कर सकते हैं।

मुझे तो सेंटर क्लिक (Middle Mouse Button Click) ब्राउजिंग के दौरान काफ़ी सुविधाजनक लगता है।

Saturday, June 16, 2007

नारद को पूरा हक है।

मेरे अपने और विचार टाइप करने मे थोड़ा समय लगेगा, कोशिश करता हूँ जल्दी हो जाय।

Saturday, June 02, 2007

Please Test Bhomiyo's Urdu to Hindi Transliterator

साथियों और दोस्तों, जैसा कि www.bhomiyo.com के पीयूष ने वादा किया था, वे अपना Urdu to Hindi Transliterator  लेकर हाज़िर हैं।

आप सभी से, खासकर उर्दू जानने वालों से विनम्र निवेदन है कि वे इस औज़ार का परीक्षण करें और फ़ीडबैक उनके ई मेल पते पर दें।

आवश्यक जानकारी युक्त, उक्त प्रविष्टि पर उनकी टिप्पणी, यहाँ चिपका रहा हूँ। 

From: bhomiyo [mailto:noreply-comment@blogger.com]
Sent: Friday, June 01, 2007 8:14 PM
To: rchotlineATnetscape.net
Subject: [hIndi Blog: ?????? ?????] New comment on ??? ????? ???? ????? ??? 'Bhomiyo.Com' ?? ??????.

bhomiyo has left a new comment on your post "मैं उर्दू पढ़ना चाहता हूँ 'Bhomiyo.Com' से अनुरोध":
I have tried little bit to get Urdu to Hindi transliteration. Can you please check it out and let me know if you can help me fixing it to the perfection.
Go to: http://bhomiyo.com/XLiteratePage.aspx
Enter an Urdu site: http://www.voanews.com/urdu/
Select "Urdu to Hind" in the Language drop down. And click GO.
You will see that the transliteration makes little sense as the Urdu is not too phonetic language. But if you are familiar with both Urdu and Hindi then you can help me out transliterating this correctly.
--------
Thank you for all the people who have provided comments here. I could not find Raman Kaul's email address otherwise I would have contacted him directly too.
My address is info AT bhomiyo.com or piyushbhatt AT hotmail.com - just in case you need.

 

मेरे परीक्षण:

Nabil'sUrdu Blog

१. नबील का उर्दू ब्लॉग

२.बयाज़(?) का उर्दू ब्लॉग

Shami Kabab

कृपया http://www.pakiez.com/ भी देखें।

धन्यवाद!

Friday, June 01, 2007

Show your Blogs & Feeds in ORKUT!

Another reason for joining orkut!

दोस्तों, गुगल और ओरकट लेकर आये हैं एक बिल्कुल नया तरीका आपके ब्लॉग के प्रचार प्रसार का।

सोशल नेट्वर्किन्ग के क्षेत्र मे सबसे आगे रहने वाली गुगल की साइट ओरकट ने सुविधा प्रदान की है आप्के प्रोफ़ाइल के साथ अपनी पांच पसन्दीदा फ़ीड दिखा सकते हैं।

Edit Feedअगर आप ब्लॉगस्पाट पर लिखते हैं,और वही गुगल खाता ओर्कट के लिये भी प्रयोग करते हैं तो उस ओप्शन [edit feeds] पर क्लिक करते ही ये आपको आपके ब्लॉग और पिकासा वेब अलबम की फ़ीड को तुरन्त जोड़्ने का मौका देगा।

यदि आप वर्डप्रेस पर लिखते हैं और आपके फोटो फ़्लिकर या फोटोलॉग पर हैं तब भी आप फ़ीड यू आर एल डालकर ये काम कर सकते हैं।

तो अब देर किस बात की अगर आप ओरकट पर हैं तो अपनी प्रोफ़ाइल को अपने पसन्दीदा फीड्स से साजाइये, और अगर गुगल की ये तरकीब आपको प्रभावित करती है तो आप भी ओरकट ज्वाइन कीजिये, किसी के बुलावे की अब आवश्यकता नही रही।

Available Feeds

Friends, Google has put another step forward in making orkut beautiful and keeping it ahead of the other social networking site.

Google has just launched the option for orkut users to show his own or favourite feeds in the side bar.

ScreenShot231

It automatically shows the list of available feeds that are connected to your google account.

ScreenShot232

Moreover you can add the feeds of you Blogs at Wordpress or any other platform.

ScreenShot233

You can add upto 5 feeds of your interest, be it of your favourite blog, Photo sharing service or any other regulalry updating webpages.

So, what r u wawiting 4 , just add the feed on your profile and increase the girth of your social circle.