Showing posts with label Europe. Show all posts
Showing posts with label Europe. Show all posts

Monday, December 24, 2007

Christmas Vacations - क्रिसमस की छुट्टियाँ

२००४: दिल्ली, भारत (Delhi, India)

July 20-27 371

July 20-27 379

२००५: ग्रीनोबल,लियों फ़्रान्स (Grenoble & Leon, France)

TGV

२००६: लेवेन ल नव, बेल्जियम (Leuven la Neuve, Brussels & Bruggs, Belgium)

Rome to Charleroi 078

261206 144  २००७: म्यूनिख, जर्मनी (Munich, Germany)

DSC00039

DSC00093 आभार-

डॉ रमा पति त्रिपाठी

डॉ अरुणेन्द्र पाठक

डॉ शशांक मिश्र

डॉ अमित कुलश्रेष्ठ

श्री राज भाटिया जी एवं श्री रजनीश मंगला जी

Friday, December 21, 2007

Snow in the Valley - बर्फ़ गिरी है वादी मे

बर्फ़ गिरी हो वादी मे, और हँसी तेरी गूँजे।

ऊन मे लिपटी सिमटी हुई, बात करे धुआं निकले

गरम गरम उजला धुआं, नरम नरम उजला धुआं॥

Download & Listen MP3

Valley with Snow

Valley with Snow

ये वादियाँ ये फ़िज़ायें बुला रही हैं तुम्हे...

Valley with Snow

Valley with Snow

हुश्न पहाड़ों का..ओ साहिबा

क्या कहना के बारहों महीने,

यहाँ मौसम जाड़ों का

य़हाँ सुनिये..

Wednesday, December 19, 2007

Snowing Videos - हिमपात के चल चित्र

इस वर्ष के हिमपात के कुछ चित्र मेरे फोटो ब्लॉग पर उपलब्ध हैं।

यहाँ पर दो विडियो लगा रहा हूँ, पहला वाला रात मे रेकॉर्ड किया,

और ये दूसरा सुबह सवेरे।

Tuesday, December 04, 2007

जर्मनी मे एक सप्ताह - I - A Week in Germany

September 12-18, 2007

१२ से १८ सितम्बर २००७

Sunday, October 28, 2007

You Can't Stop time..yet...- समय को रोक नही सकते..पर..

ये तो कर ही सकते है...

कल रात २ बजे यूरोप के कई देशों की घड़ियाँ एक घन्टे के लिये रोक दी गयीं, अर्थात..ग्रीष्मकालीन समय (Day-Light Saving Time or DST) का अन्त और मानक समय (यहाँ पर GMT+1) का प्रारम्भ।

ये मानक समय लगभग ५ महीनों के लिये होता है और पुन: मार्च महीने के अन्तिम रविवार को रात को २ के बाद सीधे ४ बज जाते हैं, और कानूनी समय (ग्रीष्मकालीन या DST) प्रारम्भ हो जाता है।

तस्वीर: साभार विकीपीडिया अन्ग्रेजी से

अधिक जानकारी: विकीपीडिया: Day-Light saving Time

Monday, September 03, 2007

नाच - गाना - खाना - पीना

 एक सितम्बर को सिवा का जन्म दिन मनाया गया।

डेविड के नये कैमरे से फोटो और विडियो भी बनाये गये।

 

 

Sunday, August 05, 2007

रोम से हेलसिंकी - Rome to Helsinki-II

 

फिन्निश एयरलाइन्स (Finnair) का McDonnell Douglas MD11 Jet  रोम से शाम ८ बजे के बाद उड़ा (निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से)। सूर्यास्त हो रहा था, इस समय जहाज के दाहिने इन्जन पर पड़ती सूर्य की किरणें बहुत अच्छी लग रही थीं, ये चित्र  My Images  पर हैं

Flight1

थोड़ी देर मे हॉस्टेस ने खाना लगा दिया, सैन्ड विच तो ठीक था पर बाकी का जो, कुछ मिली जुली सब्जियों जैसा लग रहा था, उसमे क्या था, मैने पूछा तो बताया गया कि वो शाकाहारी खाना नही है, और वे इस फ़्लाइट मे यही डिनर सर्व करते हैं। मुझे २ सैन्डविच और दे दिये गये।

Hostess

जब जहाज उतरने वाला था तो मुझे अपने सहयात्री की याद आयी और मैने सहायता के लिये उसको अपने गंतव्य का पता दिखाया और वहाँ तक पहुँचने से सम्बन्धित जानकारी पूछी। उन्होने बाकायदा मानचित्र (नक्शा) बनाकर समझा दिया, फ़िर और बातो से पता चला कि ये यहीं रहकर पढा़ई कर रहे हैं, इनके पिता जी आजकल रोम मे और माँ इंग्लैन्ड मे हैं, आने वाले सत्र से नैनोटेक्नालॉजी  के क्षेत्र मे अध्ययन के लिये Cambridge University मे मौका मिला है।

Helsinky 2168 Km

Rome to Helsinki 2168 Kilometers

हमारी बातें आगे बैठे एक सज्जन के कानों मे भी पड़ रही थीं, तो कुछ देर बाद उन्होने पूछ ही लिया आपका अन्ग्रेजी उच्चारण (Pronunciation/Accent)  भारतीय प्रकार का है, तो हमने कहा, क्या हम आपको भारतीय लगते नहीं, ये सुनकर हम सब हंस पड़े।

Helsinki AirPort Exit

00:35  पर हम हेलसिंकी के वन्ता एयर पोर्ट पर उतरे, यहाँ इन दिनों का सामान्य तापमान १५ डिग्री सेल्सियस होता है, मै समझता था कि इस ताप पर जैकेट जरूरी नही होगा, लेकिन बाहर निकले तो भी, सर्दी बर्दाश्त करने लायक ही थी।

Helsinki Vantaa AirPort

हेलसिंकी शहर पहुँचने के लिये आखिरी बस १:०५ पर थी, हमारे सहयात्री का सामान निकलने मे कुछ वक्त लगा और हम उसके साथ एयर पोर्ट के बाहर बने बस स्टाप पर आ गये, ३:२० यूरो का एक तरफ़ का टिकट था बस का, हमने Ticket Dispensing Machine  से ११ यूरो का एक दिन का टिकट लिया जो, हेलसिंकी और उसके आस पास के क्षेत्रों मे यात्रा करने के लिये वैध था।

Helsinki AirPort Bus StopFinnair Bus, Outside Helsinki (Vantaa, Finland) Airport

रोम से हेलसिंकी - Rome to Helsinki - I