गुगल के एड्सेन्स के विज्ञापन तो बहुत से लोगों ने अपने ब्लाग्स पर लगा रखे हैं लेकिन उससे होने वाली आमदनी के बारे मे चर्चा नही ही करते हैं
। मैने भी अपना हिन्दी ब्लाग दिसम्बर २००५ मे बनाने के बाद मार्च २००६ मे गुगल के एड लगा लिये थे, तो अप्रैल तक १५ डालर भी बन गये लेकिन उसके बाद हमारा ब्लाग तो चलता रहा लेकिन आमदनी २-३ डालर प्रति महीने से अधिक की नही हुई । अगस्त २००६ और जनवरी २००७ मे तो एक डालर भी नही बने । इस बीच एक फोटो ब्लाग भी बना लिया और उसपे भी एड चिपका दिया गया। सब कुछ जैसा तैसा चल रहा था कि जून २००७ मे पता चला अपने ५० डालर बन गये हैं सो गुगल ने अकाउन्ट कन्फ़र्म करने के लिये पिन भेज दिया । उसके बाद हमारी ब्लागिन्ग पर असर पडा और जल्दी जल्दी कुछ ब्लाग पोस्ट डाली गयीं, इसका परिणाम ये हुआ कि जून मे सात डालर और जुलाए मे १० डालर तक बन गये। अगस्त मे घर (भारत) जाना हुआ तो मामला फ़िर अटक गया ।
लेकिन सितम्बर मे कुछ कुछ हुआ और उसी महीने के बाद पहला पेमेन्ट मिलने के आसार दिखने लगे लेकिन टोटल ९८.७५ पर आकर अटक गया। एक महीने का इन्तज़ार और हुआ तो उसके अगले महीने के अन्त (२७ नवम्बर २००७) मे एड्सेन्स का पहला पेमेन्ट १११ डालर का प्राप्त हुआ, जिसकी पार्टी कुछ स्पेशल लोगों के लिये अभी तक ड्यू है।
, उनका मार्गदर्शन भावी व्यावसायिक हिन्दी चिट्ठाकारों के लिये बहुत उपयोगी रहेगा।
